कोरोना का कोहराम जारी, फिर लगा शतक, गुरुवार को मिले 162 पॉजिटिव

mp

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

जिले में कोरोना कोहराम के हालात पैदा करने लगा है। बुधवार को जिले में 121 पॉजिटिव मरीज सामने के बाद गुरुवार को फिर 162 पॉजिटिव मरीज सामने आये। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को 191 और रविवार को 111 पॉजिटिव मरीज सामने आये थे।

जिला प्रशासन ने गुरुवार की रात जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी कि कुल 1479 सेम्पलों की जांच की गई जिसमें 162 पॉजिटिव मरीज सामने आये, इस आकड़े को मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1527 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में कुल एक्टिव के 784 बचे हैं। उधर पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कंटेनमेंट एरिये भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 361 कंटेनमेंट एरिया बने हैं जिले में जिसकी संख्या अब और बढ़ जायेगी।

4 जुलाई से बढ़ना शुरू हुआ है पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

लॉक डाउन 2 लागू होने के बाद ग्वालियर जिले में 4 जुलाई से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई तेजी थम नहीं रही है। 4 जुलाई को 65 पॉजिटिव, 5 जुलाई को 55 पॉजिटिव, 6 जुलाई को 61 पॉजिटिव, 7 जुलाई को 69 पॉजिटिव, 8 जुलाई को 59 पॉजिटिव, 9 जुलाई को 63 पॉजिटिव 10 जुलाई को 60 पॉजिटिव, 11जुलाई को 17 पॉजिटिव, 12 जुलाई को 111 पॉजिटिव,13 जुलाई को 191 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं । 14 जुलाई को हालांकि थोड़ी राहत मिली और 36 पॉजिटिव सामने आये लेकिन 15 जुलाई को आंकड़ा फिर बढ़ गया और ये 121पर पहुँच गया। इसके बाद 16 जुलाई को 162 पॉजिटिव मरीज सामने आये। इन बढ़ते आंकड़ों ने जिला प्रशासन के साथ साथ शहर के लोगों की भी नींद उड़ा दी है। इसी के चलते शहर में 14 जुलाई शाम सात बजे से सात दिन का टोटल लॉक डाउन (कर्फ्यू) लागू कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews