कोरोना का कहर : सात दिन में ही 1537 संक्रमित, कुल पॉजिटिव मरीज पहुंचे 9352

कोरोना का कहर : सात दिन में ही 1537 संक्रमित, कुल पॉजिटिव मरीज पहुंचे 9352

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| जिले में कोरोना का कहर थमने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। हालात का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिन में ही 1537 पॉजिटिव मरीज सामने आये है। पॉजिटिव मरीजों के मिलने से कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9352 हो गई है।

रविवार को जो रिपोर्ट प्रशासन ने जारी की उसमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 227 बताई गई गौरतलब है कि डबल सेंचुरी का ये सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है केवल एक दिन संख्या थोड़ी कम रह गई। रिपोर्ट के मुताबिक 14 सितंबर को मरीजों की संख्या 204 थी, 15 सितंबर को आंकडा 226 हो गया, 16 सितंबर को संख्या 201, 17 सितंबर को 267, 18 सितंबर को 218 जबकि 19 सितंबर ये संख्या 194 थी लेकिन 20 सितंबर को फिर डबल सेंचुरी लगी और संख्या 227हो गई। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकडा 9352 तक पहुँच गया है।जबकि मरने वालों की संख्या 102हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews