शादी का झांसा देकर सहकर्मी ने नर्स के साथ किया दुष्कर्म, फर्जी फेसबुक आईडी पर अश्लील वीडियो डाला

rape with minor

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

ग्वालियर में एक नर्स (nurse) के साथ दुष्कर्म (rape) किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक भी स्वास्थ्य कर्मी है और युवती को लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक एक नर्स ने ग्वालियर थाने में शिकायत की थी कि उसके दोस्त अजय कुमार सैनी ने उसे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया और कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया और इसके वीडियो बना लिए। युवती ने बताया कि अजय भी स्वास्थ्य कर्मी है और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती है। उसने शादी का झांसा देकर कई बार दैहिक शोषण किया और जब इस घटना के बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया तो अजय ने मना कर दिया। मालूम पड़ा कि अजय विवाहित है। उसके बाद युवती ने उससे संबंध तोड़ दिया तो अब अजय ने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक (facebook) आईडी बनाकर उसपर उसके अश्लील वीडियो अपलोड (video upload) कर दिये। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews