वारदात करने के इरादे से खड़ा बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध हथियार और जिन्दा राउंड जब्त किया

पुलिस ने संदेही की तलाशी ली तो उसकी कमर में 315 बोर का एक देशी कट्टा खुरसा मिला। कट्टे को पुलिस ने खोलकर देखा तो कट्टा खाली था लेकिन पेन्ट की जेब में एक जिंदा राउंड 315 बोर का मिला।
Gwalior Police Station

Gwalior Police Station

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो वारदात करने के इरादे से एक जगह खड़ा था, पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिन्दा राउंड जब्त किया है, पुलिस आरोपी से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है वो किसे निशाना बनाने के लिए खड़ा था।

एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर में सभी थाना क्षेत्रों में रेंडम चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ग्वालियर थाने की टीम भी चैकिंग पॉइंट पर थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक वारदात करने के इरादे से कोटेश्वर कालोनी के ऊपर कुन्दी के पास खड़ा है।

बदमाश के पास मिला अवैध हथियार और जिन्दा राउंड 

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद टीम मुखबिर द्वारा  बताये स्थान पर पहुंची तो वहां मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने संदेही की तलाशी ली तो उसकी कमर में 315 बोर का एक देशी कट्टा खुरसा मिला। कट्टे को पुलिस ने खोलकर देखा तो कट्टा खाली था लेकिन पेन्ट की जेब में एक जिंदा राउंड 315 बोर का मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया 

पुलिस ने बदमाश का नाम पता पूछा तो उसने यादव धर्मशाला के पास सत्यनारायण का मौहल्ला घासमण्डी ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियार जब्त कर लिया। पकड़े गये आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews