ग्वालियर में कर्फ्यू में ढील, इन दुकानों को खोलने के निर्देश

ग्वालियर में कर्फ्यू में ढील, इन दुकानों को खोलने के निर्देश

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद ग्वालियर ज़िला प्रशासन ने जिले में लागू कर्फ्यू और लॉक डाउन में दिये गए आदेश में संशोधन किया है। नये आदेश में ज़िला प्रशासन ने अब आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानों को दिनभर खोलने के निर्देश दिये हैं लेकिन साथ ही ये भी कहा है कि लॉक डाउन का उल्लंघन नही किया जाए। जब आवश्यक हो तभी बाहर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात आठ बजे देश के नाम अपने संदेश में रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉक डाउन घोषित कर दिया। इसे बाद गृहमंत्रालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आवश्यक सेवाओं में आने वाली वस्तुयें इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। चूंकि ग्वालियर ज़िला प्रशासन ने पूरे देश में लॉक डाउन घोषित होने से पहले 24 मार्च दोपहर 4 बजे से 25 मार्च रात 12 बजे तक जिले में कर्फ्यू घोषित किया था, इसलिए गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अब ज़िला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी किया है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने एमपी ब्रेकिंग से फोन पर बात करते हैं कहा कि हमने आवश्यक सेवाओं में आने वाली सभी वस्तुओं की दुकानों को खोलने के निर्देश दिये हैं लेकिन साथ में ये भी निर्देश दिये हैं कि लॉक डाउन का उल्लंघन कोई ना करे। उन्होंने बताया कि दूध, फल, सब्जी, किराना सहित सभी अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें अब दिन भर खुली रहेंगी। दुकानदारों को निर्देश दिये गए हैं कि वे अपनी दुकानों पर भीड़ नहीं लगवायें लोगों के बीच एक से डेढ़ मीटर का डिस्टेंस रखे। एसपी ने शहर के लोगों से और मीडिया से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और इसका पालन कराने में सहयोग करें क्योंकि कोरोना से बचने के लिये यही सबसे बड़ा उपाय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews