नेता यूं उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियाँ, वीडियो वायरल

नेता यूं उड़ा रहे सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियाँ, वीडियो वायरल

डबरा/सलिल श्रीवास्तव
एक ओर डबरा सर्किल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और प्रशासन आम जनता से सोशल डिस्टेंस के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दे रहा है पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा का एक स्वागत कार्यक्रम बिलौआ क़स्बे में रखा गया जिसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन,भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर भी पहुंचे वीडियो में साफ दिख रहा है कि नेता सारे नियमों को ताक पर रखकर एक छोटी सी सभा कहें या स्वागत कार्यक्रम में शामिल हो गए ऐसे समय में जब वीडियो वायरल हुआ तो लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं लोगों का साफ तौर पर कहना है कि कि क्या लॉक डाउन के सारे नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं क्या नेताओं पर यह नियम लागू नहीं होते यदि ऐसे समय में कोई भी व्यक्ति किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गया तो क्या होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews