Dabra News : खाद बीज भंडार की दुकान से रुपयों से भरा बैग हुआ पार

Dabra News : खाद बीज भंडार की दुकान से रुपयों से भरा बैग हुआ पार

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) के जवाहर गंज स्थित एक खाद बीज की दुकान से पंद्रह सोलह वर्षीय बालक रुपयों से भरा बैग उठा ले गया। बैग में तीन लाख पाँच हज़ार रुपए थे, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई।

आपको बता दें कि शहर के मुख्य बाजार कहे जाने वाले जवाहर गंज क्षेत्र में रावत खाद भंडार के नाम से ललित रावत की दुकान है, जिस पर वह सुबह बैठे हुए थे। वही बैंक की छुट्टी होने के कारण 3 दिन की दुकानदारी का पैसा और गेहूं बेचने के बाद मिले रुपए को उसने बैग में रख लिया। जिसे आज जमा कराने वाले थे।

यह भी पढ़े… LIC धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया नियमों में संशोधन

[dgv_vimeo_video id=”700409327″]

दुकानदार के मुताबिक सुबह ही 2 लोग दुकान पर आए खाद की रेट ली, और एक युवक गाड़ी लेने की बात कहकर चला गया। बगल में ही पंद्रह सोलह वर्षीय बालक खड़ा हुआ था। जिसकी स्थिति संदिग्ध लग रही थी। तो मेरे द्वारा उसे दुकान से बाहर कर दिया गया, पर मुझे नहीं पता था कि वह मेरी दुकान के पास ही खड़ा हुआ है। थोड़ी देर बाद जैसे ही मैं कुछ मिनट के लिए दुकान से बाहर गया। तो वह बालक आया और गद्दी पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। बेग में तीन लाख पाँच हज़ार रुपय थे।

[dgv_vimeo_video id=”700409471″]

यह भी पढ़े… पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, 15 मई से पहले पूरा करें ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी पेंशन

पूरी घटना दुकान और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है, कि युवक कहें या बालक पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बैग उठाकर चीनोर रोड की तरफ दौड़ लगा देता है यह तो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर डबरा के सिटी थाने की पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है इस घटना को देख कर लगता है, कि अब व्यापारी दुकान में भी सुरक्षित नहीं रहा।

[dgv_vimeo_video id=”700409566″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews