
डबरा,सलिल श्रीवास्तव। निराश्रित पीड़ितों का सहायक बनना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आगजनी से पीड़ित की बिटिया का विवाह कर स्थानीय प्रशासन ने यह पुण्य अर्जित किया है। 4 मई को आग लगने से बर्बाद हुए गरीब किसान और उसके परिवार के चेहरे पर बेटी के विवाह की खुशी देख बड़ी प्रसन्नता हो रही है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ( bjp district president kaushal sharma) ने कही।
यह भी पढ़े…अडानी ग्रुप : क्रिकेट की पिच पर उतरे अडानी, इस क्रिकेट लीग में उतरेगी अडानी की टीम
गौरतलब है। कि बुधबार को नगर के समीप स्थित ग्राम बागवई में खेतों से बस्ती तक पहुँचीं नरवाई की आग से गांव के भगबान लाल जाटव,लक्ष्मण कुशवाह,बलबीर जाटव के कच्चे मकान जलकर राख हो गए थे। जिस पर इन तीनों आगजनी पीड़ितों को स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा और तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव को पता चला कि आगजनी में भगवान लाल जाटव की बिटिया के विवाह का सामान भी जलकर राख हो गया। और 9 मई को होने बाले बिटिया विवाह को करने में भगवान लाल असमर्थ हो रहा है। ऐसी स्थिति देख भाजपा जिलाध्यक्ष के कहने पर तहसीलदार ने बेटी का विवाह धूमधाम से करने का निर्णय लिया था।
[dgv_vimeo_video id=”707788124″]
यह भी पढ़े…CMHO को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
जिसे देखते हुए सोमबार 9 मई को तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, नगर परिषद के लेखापाल अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ने नगर के नरवर रोड स्थित पटिया बाले पार्क में बने सामुदायिक भवन में उक्त आगजनी से पीड़ित भगवान लाल की बिटिया के विवाह का आयोजन किया। जिसमें भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा शामिल हुए। जिन्होंने वर वधू को अपनी ओर से उपहार प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
[dgv_vimeo_video id=”707792438″]
यह भी पढ़े…सोनाक्षी सिन्हा को उनके फैंस दे रहे है बधाई, जानिए किस मामले में
इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनरूप तहसीलदार श्रीवास्तव ने गरीब आगजनी से पीड़ित की बिटिया का विवाह कर सबसे बड़ा पुण्य कमाया है। वहीं विवाह के दौरान बिटिया के पिता ने रुंधते गले से हाथ जोड़कर भाजपा जिलाध्यक्ष और अधिकारियों को धन्यवाद दिया। विवाह में प्रशासन की ओर से लड़की को आवश्यक सामान प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ सीके शर्मा,रविंद्र जाट,मोहन मोदी,प्रदीप गोयल भी शामिल हुए।
[dgv_vimeo_video id=”707789153″]
