Dabra News : डीजे बजाने को लेकर विवाद, पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Dabra News :  डीजे बजाने को लेकर विवाद, पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर (Gwalior ) जिले की भितरवार तहसील के वार्ड क्रमांक 3 में बीती रात डीजे (DJ) बजाने को लेकर हुआ विवाद सुबह तक चला।  इस दौरान भितरवार मुख्य मार्ग पर जाम भी लगा और रास्ते से गुजर रहे एक आरक्षक को मारपीट का शिकार भी होना पड़ा।  लेकिन रात के घटनाक्रम और सामाजिक लोगों के दबाव के आगे पुलिस को झुकना पड़ा और पांच आरक्षकों के खिलाफ मारपीट और एससी – एसटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया फिलहाल जाम खोल दिया गया और पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी आवेदन ले लिया है।

आपको बता दें कि भितरवार के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले एक परिवार के लोग बीती रात बच्चे का जन्मदिन मना रहे थे इस दौरान डीजे भी बजाया जा रहा था रात्रि में भितरवार थाने में पदस्थ आरक्षक वहां पहुंच गए और डीजे बंद करने को लेकर उनका विवाद हो गया।  डीजे बजा रहे लोगों का कहना है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया रात में चले घटनाक्रम के बाद सुबह भीम आर्मी के कार्यकर्ता और समाज के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भितरवार मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: हवाई सेवा में जुड़ा नया अध्याय, Spicejet ने शुरू की कार्गो सुविधा

जाम के घटनाक्रम के चलते एक पुलिसकर्मी को प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और उसके साथ हाथापाई भी हो गई।  लगातार दबाव के चलते पुलिस ने चार आरक्षक जिनमें शिवांश भदौरिया, कुलदीप गुर्जर, रामदेव शर्मा, अजय यादव सहित एक अन्य पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया बाद में पीड़ित आरक्षक भी थाने पहुंचा है इस मामले में भी पुलिस आवेदन लेकर कार्यवाही की बात कर रही है। एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे का कहना है कि रात में विवाद हुआ था, पांच पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जाम के दौरान एक आरक्षक की मारपीट हुई है उसने आवेदन दिया है जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें – अपराजिता : दुनिया से जाते जाते दो लोगों को रोशनी दे गई 18 दिन की यह मासूम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews