Dabra News : सीमा सुरक्षा बल का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

Dabra News : सीमा सुरक्षा बल का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में आज उपनिरीक्षक का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बल के स्पेशल डीजी डॉक्टर एस एल थाउसेन उपस्थित थे उन्होंने 221 प्रशिक्षु अधिकारियों को देश सेवा की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण में 11 महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक भी शामिल रही।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : इस सरकारी नौकरी में फॉर्म भरने के लिए बचे 5 दिन शेष, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया बाद में उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सभी 221 प्रशिक्षु अधिकारियों को देश के संविधान के प्रति एकता अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपने आप को समर्पित करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 28 सप्ताह का जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसे देखकर मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि आप लोगों के हाथों में सीमा सुरक्षा बल का भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है मुझे यकीन है कि अपनी लगन समर्पण एवं कठोर परिश्रम की बदौलत ना सिर्फ सीमा सुरक्षा बल बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम आप लोग दुनिया भर में रोशन करेंगे आज आपने स्वयं को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया है आज के बाद राष्ट्रहित ही आप की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़े…MP News : युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में से एक है जिसने 1971 के युद्ध में अपनी अमिट छाप छोड़ी कार्यक्रम में वेटन ऑफ ऑनर अंकित कुमार,नरेश यादव ट्रॉफी शक्ति सिंह,उप्पल ट्रॉफी आरती,महानिदेशक ट्रॉफी अनिल कुमार वाधवा ट्रॉफी सुरेंद्र कुमार,चंदेल ट्रॉफी ललित और विकास भरद्वाज ट्रॉफी मुकेश कुमार को प्रदान की गई।दीक्षांत परेड के अवसर पर अपर महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल पंकज गूमर , बीएसएम जेएस ओबरॉय सहित अनेक अधिकारी गण मौजूद रहे इस दौरान जांबाज शो एवं डॉग शो का आयोजन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”686648068″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews