सरकारी अस्पताल में कमीशनखोरी का बोलबाला! मेडिकल वाले से पर्चा लिखवा रहे डॉक्टर

सरकारी अस्पताल में कमीशनखोरी का बोलबाला! मेडिकल वाले से पर्चा लिखवा रहे डॉक्टर

डबरा, कपिल शर्मा। कोरोना काल में सरकारी डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां डबरा हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर मेडिकल वाले से पर्चा लिखवा रहे हैं। जबकि कोरोना के समय मे किसी बाहरी व्यक्ति का अस्पताल में प्रवेश वर्जित है

जब इस मामले में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने अड़ियल रवैया दिखाते हुए पर्चा लिखवाने की बात से इनकार कर दिया। वहीं यह बात स्वीकार की कि स्टाफ की कमी के कारण मेडिकल वाले को बुलाया है। अस्पताल में इस बात की शिकायत भी सामने आयी है कि कमीशनखोरी के लालच में मेडिकल वाला ही पर्ची लिख रहा है ओर साथ ही अपने मेडिकल से कई गरीब मरीजो को कीमत से कई गुना महंगी दवा बेच रहा है।

इधर, बीएमओ सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी कहा है कि मैने डॉक्टर को किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के लिये मना किया है। लेकिन फिर भी डॉक्टर नहीं मानते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews