Dabra News : पुलिस ने किया लूट का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ़्त में

Dabra News :  पुलिस ने किया लूट का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ़्त में

डबरा, सलिल श्रीवास्तव।  ग्वालियर जिले के डबरा (Dabra) अंचल में लगातार हो रही लूट चोरी व अन्य अपराधों के बीच देहात पुलिस ने विगत दिनों जनवरी माह में सहराई पुल के पास हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल व एक देशी कट्टा जप्त किया है इसी के साथ लूट की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल व एक बेग को भी पुलिस ने लुटेरों से बरामद कर लिया है।

एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा ने मामले की जानकारी दते हुए बताया कि ये घटना जनवरी की है जिसमें फरियादी विजय बाल्मिक जो ग्वालियर में अस्पताल में नौकरी करता है वह अपने घर डबरा आ रहा था तभी पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों ने सहराई पुल पर कट्टे की नोक पर इसके साथ मारपीट कर लूट की थी जिसमें आरोपी मोटरसाइकिल एक मोबाइल और एक बैग ले गए थे जिसकी लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।

ये भी पढ़ें – सीहोर में अनोखा तर्पण, कोरोना काल में मृत 350 लोगों की अस्थियों का गाजे-बाजे के साथ किया विर्सजन

लगातार प्रयास के बाद पुलिस को अब इस मामले में सफलता मिली है।  पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे एक देसी कट्टा दो मोटरसाइकिल सहित लूट की सामग्री को भी जप्त कर लिया गया है। एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लगातार प्रयास कर रही है जल्दी ही देहात क्षेत्र में हुई अन्य लूट के मामलों का खुलासा करेगी।

ये भी पढ़ें – पुलिस मौजूदगी में तस्कर बाबू सिंधी ने बंदूक से काटा केक, अब एसपी ने तत्काल टीआई को किया लाइन अटैच

[dgv_vimeo_video id=”621543580″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews