Dabra News : लुटेरों ने एटीएम लूटने का किया प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Dabra News : लुटेरों ने एटीएम लूटने का किया प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) में बीती रात लुटेरों ने पिछोर तिराहा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम (SBI Bank ATM) को लूटने का प्रयास किया इस दौरान मशीन को भी तोड़ा गया पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देख कर लुटेरे भाग गए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़े…Vijay Singla : मान नहीं गिरने देगा सरकार का “मान”, स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

आपको बता दें कि डबरा में सभी बैंकों के एटीएम संचालित हैं पर बैंक प्रबंधन किसी भी एटीएम की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध नहीं दिखता उनके द्वारा ज्यादातर एटीएम में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए यही कारण है कि लुटेरे अब इन्हें निशाना बनाने से नहीं चूक रहे बीती रात का घटनाक्रम भी कुछ इसी प्रकार का है जहां पिछोर तिराहा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को लुटेरों ने सरिए की सहायता से तोड़ने का भरसक प्रयास किया।

[dgv_vimeo_video id=”713229386″]

यह भी पढ़े…स्लोवाकिया : सड़क पर भिड़ी दो मॉडल, जमकर चले लात-घुसे

इस दौरान एटीएम मशीन को भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक एटीएम में प्रवेश करता है और बेखौफ होकर सब्बल के सहारे से मशीन को तोड़ने का प्रयास करता है यह तो खुशकिस्मती ही रही की रात 2:00 बजे के लगभग जब पूरा शहर बिजली जाने के कारण अंधकार में डूबा था।

[dgv_vimeo_video id=”713229593″]

यह भी पढ़े…भोपाल : सड़क पर वकीलों का हंगामा, सड़क से गुजर रहे राहगीरों को पीटा

पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग करती हुई वहां से निकली तो लुटेरे उसे देखकर भागने लगे पुलिस को शक हुआ और जवानों ने उनका पीछा भी किया पर अंधेरे का लाभ उठाकर लुटेरे भाग गए लुटेरों को पकड़ने के चक्कर में एक आरक्षक गिरकर घायल भी हो गया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तो एसडीओपी विवेक शर्मा थाना प्रभारी विनायक शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गए इस पूरे घटनाक्रम से इतना तो तय है बिना सुरक्षा गार्ड के लगे हुए एटीएम अब बेखौफ लुटेरों के निशाने पर हैं बैंक प्रबंधन को इनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी वरना वह दिन दूर नहीं जब नगर में किसी एटीएम की लूट की घटना घटित होगी।

[dgv_vimeo_video id=”713229747″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews