Dabra News : फिरोती के लिये युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

Dabra News : फिरोती के लिये युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है 4 लोगों ने युवक को बंधक बनाया और राजस्थान ले गए जहां उसके घरवालों से दस लाख फिरोती की मांग की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश की तो युवक और चारों अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में आ गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े…Gwalior News : सड़क पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

आपको बता दें कि शहर के जवाहर गंज से 2 दिन पहले झांसी निवासी शिवम गुप्ता उस समय गायब हो गया था जब वह अपने जीजा अमित अमित डोंगरे के यहां आया हुआ था वहां से वह घर जाने की कहकर निकला तो घर नहीं पहुंचा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी आसपास तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश प्रारंभ कर दी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक खाटू श्याम में है।

यह भी पढ़े…इंदौर में दिग्गी का बीजेपी पर तंज – कभी कभी आप मोहब्बत की बातें कर लिया करो

इसी बीच युवक की पत्नी से दस लाख रुपए की मांग भी आरोपियों द्वारा की गई पुलिस ने राजस्थान के खाटू श्याम में पहुंचकर चार लोगों रामू गुप्ता,राहुल जाट,विक्रम चौहान और प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और शिवम के साथ उन्हें डबरा ले आए शिवम ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिरौती की माँग की। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 342 364a ,365 सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews