डकैत गुड्डा गुर्जर का ग्वालियर पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

डकैत गुड्डा गुर्जर का ग्वालियर पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक डकैत गुड्डा गुर्जर (Gudda Gurjar) का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। पुलिस ने गुर्जर के पैर में गोली मारी है जिसके बाद उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर का यह एनकाउंटर ग्वालियर के भवरपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग और ग्वालियर पुलिस में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने गोली चलाई जो गुड्डा गुर्जर के पैर में लगी। इसके अलावा उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया है और अन्य 3 साथी मुरैना जिले की सीमा में फरार हो गए हैं।

Must Read- एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM Modi ने रोका अपना काफिला, वायरल वीडियो की हो रही तारीफ

बता दें कि डकैत गुड्डा गुर्जर ने 500 रुपए के टेरर टैक्स वसूली से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे कर वह 2 लाख का टेरर टैक्स क्रशर मालिकों से लेने लगा। वो कारोबारियों को चिट्ठी लिखकर उनसे टैक्स मांगता था। इसके बाद एक हत्या से उसके डकैत बनने की कहानी की शुरुआत हुई।

मुरैना से ग्वालियर की ओर जाने वाले जड़ेरुआ गांव के आगे पड़ने वाले लोहागढ़ गांव में रहने वाला गुड्डा गुर्जर शुरुआत से ही छोटे-मोटे अपराध करता रहा था। धीरे-धीरे उसके अपराध बढ़ते चले गए और मंत्रालय की ओर से उस पर 1 लाख की इनाम राशि घोषित करने की तैयारी कर ली गई थी।

कुछ दिनों पहले गुड्डा गुर्जर उस समय चर्चा में आ गया था जब उसने चांचुल गांव को खाली करने के लिए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया था। गुड्डा गुर्जर के इस कदम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत ही उसके आतंक का सफाया करने की बात करते हुए यह कहा था कि इस वजह से प्रदेश की छवि खराब हो रही है जो बिल्कुल गलत है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुरैना और श्योपुरी जिले की पुलिस एक्शन मोड में आ गई थी और गुड्डा गिरोह के सदस्यों के मकान भी ध्वस्त कर दिए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews