पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला सांसद से, इस सुविधा को बहाल करने की मांग की

पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला सांसद से, इस सुविधा को बहाल करने की मांग की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अधिमान्य पत्रकारों को रेलवे में टिकट पर दी जाने वाली विशेष रियायत यानि कंसेशन की (Concession) सुविधा को बहाल करने की मांग पत्रकारों ने की है। पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सांसद (MP Vivek Narayan Shejwalkar)विवेक नारायण शेजवलकर से भेंट कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (Madhya Pradesh Working Journalist Association)  के ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रदीप मांढरे के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल ने ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर (MP Vivek Narayan Shejwalkar)  को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन देकर अधिमान्य पत्रकारों की रेलवे रियायत यात्रा सुविधा बहाल करने की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, रमन पोपली, सुरेश दण्डौतिया, बच्चन बिहारी,प्रवीण दुबे,प्रदीप शास्त्री, सुनील मुदगल, अनिल शर्मा, राजेश अवस्थी लावा, जयदीप सिकरवार, कोक सिंह इत्यादि पत्रकार थे। सांसद को श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का इस संबंध में रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन से भी अवगत कराया गया। प्रदेश भर में संघ की सभी संभागीय व जिला ईकाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र के सांसद को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।

गौरतलब है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने लगभग एक वर्ष पूर्ण कोरोना संक्रमण की शुरूआत होते ही पत्रकारों की रेलवे रियायत यात्रा सुविधा बंद कर दी थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews