आधी रात को मांगा Pizza , इंकार करने पर कर दी फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद, मामला दर्ज

बंदूक हाथ में लिए कैफे के अन्दर घुस आये जिसे देखकर जो कस्टमर बैठे थे और अन्य स्टाफ दहशत में आ गए और बाहर निकल गए, युवक अन्दर पहुंचकर गालियाँ देने लगे और पिज्जा खाने की जिद पर अड़ गए। 
Pizza Firing Gwalior

Shopkeeper refused pizza accused opened fire in Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेख़ौफ़ बदमाश छोटी सी बात पर गोली चला देते हैं, बीती रात दो युवकों ने आधी रात को एक कैफे पर पिज्जा डिमांड किया, कैफे संचालक ने पिज्जा से इंकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी , हालाँकि फायर हवा में किये थे लेकिन वहां मौजूद कस्टमर और स्टाफ भयभीत हो गए, गोली चलकर बदमाश चले गए घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ग्वालियर पुलिस ने कैफे संचालक की  शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में एक कैफे है जिसका नाम है Nothing Before Coffee, यहाँ काफी के साथ पिज्जा और अन्य फ़ास्ट फूड उपलब्ध रहते हैं, बीती रात करीब 12 बजे वहां एक KIA कार क्रमांक MP07ZM9545 से दो युवक पहुंचे, वे तेज हॉर्न बजाने लगे, अन्दर कस्टमर थे तो स्टाफ बाहर निकलकर देखने गया , कैफे स्टाफ को देखते ही उन युवकों में एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया। 

12 बजे माँगा पिज्जा, मना किया तो चला दी गोली

युवक ने बोला उसे पिज्जा खाना है, स्टाफ ने बोला, अब नहीं मिल सकता कैफे बंद हो गया है यो दोनों युवक कार से उतरकर बंदूक हाथ में लिए कैफे के अन्दर घुस आये जिसे देखकर जो कस्टमर बैठे थे और अन्य स्टाफ दहशत में आ गए और बाहर निकल गए, युवक अन्दर पहुंचकर गालियाँ देने लगे और पिज्जा खाने की जिद पर अड़ गए। 

पुलिस के आने से पहले ही कैफे से चले गए युवक 

इसी बीच स्टाफ ने पुलिस को कॉल कर दिया और  कैफे मालिक को भी फोन कर कर दिया, हालाँकि कुछ देर रुकने के बाद दोनों युवक कैफे से निकल गए लेकिन जाते जाते बाहर फिर उन्होंने गोली चला दी , कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे।

CCTV में बंदूक के साथ दिखा युवक 

पुलिस ने कैफे के सीसीटीवी फुटेज चैक किये जिसमें युवक बंदूक के साथ दिखाई दे रहा है, पुलिस ने कैफे स्टाफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उधर इस घटना के बाद से पटेल नगर में मौजूद अन्य दुकानों के दुकानदार दहशत में हैं हालाँकि पुलिस ने कहा किसी को डरने की जरूरत नहीं है बदमाश जल्दी ही पकडे जायेंगे।   

[dgv_vimeo_video id=”1029613059″]

[dgv_vimeo_video id=”1029613359″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews