हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, क्षत्रिय समाज ने किया चक्का जाम

हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग, क्षत्रिय समाज ने किया चक्का जाम

Gwalior Crime News : कॉलेज संचालक प्रशांत परमार के पुत्र प्रखर परमार की शहर से अपहरण कर हत्या कर शव को झाँसी में जलाकर फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें नगर निगम का एक कर्मचारी भी शामिल है, परिजनों का कहना है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है कोई और है जिसे गिरफ्तार किया जाये, जघन्य हत्याकांड के बाद क्षत्रिय समाज में भी आक्रोश है और उन्होंने चक्का जाम कर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की, प्रशासनिक अफसरों की समझाइश और आश्वासन के बाद चक्का जाम खोल दिया गया।

स्कूल भवन निर्माण की मंजूरी के लिए प्रशांत परमार द्वारा दिए गए 7 लाख 80 हजार रुपये वापस मांगे जाने से आक्रोशित ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर करण वर्मा ने एक साजिश रची, उसने प्रशांत के बेटे 22 वर्षीय अभय उर्फ़ प्रखर को मंगलवार को नर  निगम मुख्यालय बुलाया और फिर भवन की मंजूरी के कागज देने के लिए कार में बैठाया, उसने अपने दो साथियों गौरव उर्फ़ हर्ष सक्सेना और भानु वर्मा को भी ले लिया, इसी दौरान मंजूरी और रुपयों को लेकर इनका विवाद हुआ और तीनों ने कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे रस्सी से प्रखर का गला घोंटा फिर गोली मारी और शव को सूनसान इलाके में डिक्की में शिफ्ट किया फिर कार को झाँसी के रास्ते दौड़ा दिया और वहां ग्राफलैंड पुलिस चौकी के पास जलाकर भाग आये।

प्रखर के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने यूनिवर्सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस अपने तरीके से प्रखर को तलाश कर रही थी, लेकिन परिजनों को करण पर शक था, पुलिस को संदेह जताने पर पुलिस ने निगम कर्मचारी करण वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार किया लेकिन शव के बारे में कहानी बार बार बदलता रहा, लेकी जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने झाँसी के पास से प्रखर का अधजला शव भी बरामद करवा लिया, फिर पुलिस ने उसेक दोनों साथियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

एक शासकीय कर्मचारी द्वारा इतने जघन्य हत्याकांड से पुलिस से लेकर शहर के लोग आश्चर्य में है, कॉलेज संचालक प्रशांत परमार और उनके परिवार का बुरा हाल है पूरा परिवार सदमे में है, उधर क्षत्रिय समाज गुस्से में है, क्षत्रिय समाज ने आज अपना आक्रोश जताते हुये कलेक्ट्रेट रोड पर चक्का जाम कर दिया, उनका कहना कहना है कि हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश है और साजिशकर्ता को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”784986005″]

आक्रोशित क्षत्रिय समाज के लोगों की बढती संख्या को देखते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, समाज के लोगों ने कहा कि आरोपी शातिर हैं उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाये जिससे अन्य अपराधियों में आक्रोश पैदा हो, मौके पर पहुंचे एसडीएम सीबी प्रसाद ने कहा कि प्रशासन आरोपियों के घरों की जांच करायेगा यदि वे सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बनाये होंगे तो उन्हें तोडा जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”784986091″]

उधर एडिशनल एसपी मोती उर रहमान ने कहा कि आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड पता किया जा रहा है, उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है , रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी यदि कोई और इस हत्याकांड में शामिल होगा तो उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”784986173″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews