कोरोना कर्फ्यू के बावजूद ग्वालियर में बिगड़ते हालात, आज फिर 1157 नए केस

mp corona

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना (Coronavirus) ने ग्वालियर (Gwalior) में अपने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए लगातार दूसरे दिन भी आंकड़ा चार अंकों में ही रखा। रविवार को जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट में 1157 मरीज पॉजिटिव आये। जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. कोरोना संकटकाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

जिला प्रशासन ने रविवार को देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी किया। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रविवार को 2649 सेम्पलों की जांच हुई जिसमें 1157 मरीज पॉजिटिव निकले। जिले में 6398 कुल एक्टिव केस पहुँच गए हैं। नये पॉजिटिव मरीजों की संख्या मिलाकर जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26014 हो गई है। रिपोर्ट में 4 मरीजों की मौत की जानकारी भी दी गई है जिसे मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 282 पहुँच गया है।रविवार की रिपोर्ट में 419 मरीजों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की जानकारी है इस संख्या को मिलाकर अब तक 19334 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विमान से 600 रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचे ग्वालियर

रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में विशेष विमान द्वारा ग्वालियर जिले के लिए रविवार को सरकार द्वारा फिर से रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजे गये । रविवार को दोपहर बाद विमान से 600 रेमडेसिविर इंजेक्शन राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर पहुँचे । यह इंजेक्शन निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निजी अस्पतालों को भी उपलबध करायें जायेगें ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews