विरोध के बावजूद शहर में निकले भाजपा जिला अध्यक्ष, मुलाकात और सम्मान किया साथ ही की मदद

विरोध के बावजूद शहर में निकले भाजपा जिला अध्यक्ष, मुलाकात और सम्मान किया साथ ही की मदद

ग्वालियर। अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष कमल माखीजानी का पार्टी का ही एक बड़ा वर्ग विरोध कर रहा है । मामला दिल्ली तक पहुँच गया है और केंद्रीय नेतृत्व ने मामले का पटाक्षेप करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी भी बना दी गई है लेकिन इस बीच जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यक्रम शुरू कर दिये हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ वरिष्ठ नेता भी थे।

गुरुवार को कमल माखीजानी कार्यकर्ताओं के साथ शहर भ्रमण पर निकले उन्होंने कई जगह कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दिनभर के कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने कोरोना वारियर्स पुलिस, पत्रकार, सफाई कर्मी स्वास्थ्य कर्मी आदि का सम्मान किया। कई जगह उन्होंने मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया। चौराहों पर मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण के दौरान लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील भी की। जिला अध्यक्ष की टीम ने जरूरतमंदों को भोजन कराया, गर्मी को देखते हुए नींबू पानी वितरित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया । गुरुवार के दिन भर के कार्यक्रम की खास बात ये रही कि इसमें कमल माखीजानी को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर,पूर्व सांसद अनूप मिश्रा और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का साथ मिला। वे कई जगह कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में शामिल हुए

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews