RSS पर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई, बोले- चड्डी छाप, पेंट छाप कहना अवमानना नहीं, जो BJP कह रही वो उसका कुटिल दिमाग है

Digvijaya Singh, Gwalior News

Gwalior News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मुरैना से से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, उसके बाद ग्वालियर चम्बल संभाग में घूमते हुए उज्जैन रतलाम होकर राजस्थान में चली जाएगी , यात्रा के सम्बन्ध में चर्चा करने के लिए दिग्विजय सिंह ग्वालियर पहुंचे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने के बाद मीडिया से बात की, RSS के विषय में दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा मैंने किसी की अवमानना नहीं की, BJP जो कह रही है ये उसका कुटिल दिमाग है, लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा,  मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।

दिग्विजय बोले- सिंधिया जी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की कमी नहीं 

ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा को लेकर और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करने आया था, सभी में बहुत उत्साह है, कांग्रेस बेहतर परिणाम देगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि सिंधिया जी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उमीदवारों की कांग्रेस में कमी नहीं है, मैं अभी राज्यसभा में हैं फ़िलहाल मेरा लोकसभा लड़ने का कोई इरादा नहीं है।

अशोक सिंह ने निर्वाचन पर वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार 

दिग्विजय ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित अशोक सिंह के परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका परिवार इकलौता ऐसा परिवार है जो तीन पीढ़ी से कांग्रेस की सेवा कर रहा है, अशोक सिंह को राज्यसभा भेजने के लिए मैं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताता हूँ। संदेशखाली पर राहुल गांधी की चुप्पी के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि जब भाजपा के नेता इस तरह के कु कृत्य करते हैं तो उनके नेता चुप क्यों रहते हैं क्या अप उनसे सवाल करते हैं?

RSS के संबंध में उनके बयान के वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने चड्डी छाप कहा, पेंट छाप कहा क्योंकि वे पहले चड्डी पहनते थे अब पेंट पहनते हैं, तो ऐसा कहकर मैंने किसी की अवमानना नहीं की है, मैंने पेटीकोट नहीं कहा, ये BJP का कुटिल दिमाग है। कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने के एपिसोड पर मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि ये आपका चलाया हुआ एपिसोड है , आप मुझसे मेरा सवाल पूछे तो बता दूँ कि अंतिम साँस तक दिग्विजय कांग्रेस में रहेगा।

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम आज भी कहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाएँ लेकिन यदि उन्हें EVM से मोहब्बत है तो मतदाता को विविपेट की पर्ची दें वो अपने हाथ से मतपेटी में डालेगा। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में  हुई धांधली को बेनकाब करने के लियुए सुप्रीम कोर्ट और CJI का धन्यवाद किया और तंज कसा कि ये  चुनाव EVM से होता तो कभी  पकड़ा नहीं जाता इसलिए हम बैलेट पेपर की मांग कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”915080351″]

[dgv_vimeo_video id=”915081260″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews