शराबी युवक ने सोते हुए मजदूरों पर चढ़ाई कार, अस्पताल में नहीं मिला इलाज

शराबी युवक ने सोते हुए मजदूरों पर चढ़ाई कार, अस्पताल में नहीं मिला इलाज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नशे में धुत एक युवक ने सोते हुए मजदूरों(worker) पर कार चढ़ा दी। घटना में तीन मजदूर घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर है। बड़ी बात ये है कि घायल मजदूर इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) गए लेकिन डॉक्टरों (Doctors) ने उन्हें पुलिस के साथ आने की कहकर भगा दिया।

ग्वालियर के फूलबाग मैदान (Phulbagh Maidan) में नगर निगम (Nagar Nigam) के जन संपर्क कार्यालय के सामने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों के ऊपर एक शराबी युवक ने इंडिगो कार चढ़ा दी। घटना में पति, पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। घायल महिला पिंकी ने बताया कि रात को हम लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे। एक युवक कार में बैठा था। हमने उसे गाड़ी हटाने के लिये कहा और सो गए फिर अचानक उसने हमारे ऊपर कार चढ़ा दी। कार में हम तीनों दब गए। मुझे और बच्चे को पैर में चोट आई है। जबकि पति पिंटू की हालत ज्यादा खराब है। उसकी कमर पर गहरी चोट है। वो उठ भी नहीं पा रहा। महिला ने बताया कि हम अस्पताल भी गए थे लेकिन हमें पुलिस के साथ आने की कहकर भगा दिया। सुबह घायलों ने अन्य लोगों की मदद से डायल 100 को फोन किया वो मदद के लिए पहुंची तब घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मजदूरों को घायल करने वाली इंडिगो कार MP 07 CB 4139 का रजिस्ट्रेशन गब्बर सिंह राजपूत के नाम पर दर्ज है। घटना के बाद से कार में बैठा आरोपी युवक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews