बड़ा भाई होम क्वारेंटाइन, पड़ोसी छोटे भाई को कर रहे प्रताड़ित, पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी

बड़ा भाई होम क्वारेंटाइन, पड़ोसी छोटे भाई को कर रहे प्रताड़ित, पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन काफी हद तक कामयाब हो गया है। लेकिन अब उसके सामने नई तरह की समस्या सामने आ रही हैं। एक युवक ने पुलिस थाने में शिकायती आवेदन देकर कहा है कि उसके पड़ोसी उसे कोरोना पॉजिटिव कहकर मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं । जबकि उसका बड़ा भाई बाहर से आने के कारण होम क्वारेंटाइन है। यदि उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मैं परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगा।

शहर के मुरार थाना क्षेत्र के चिक संतर में रहने वाले कपिल सोनी ने पुलिस थाने में आवेदन देकर उनके पड़ोसी मुकेश सोनी की शिकायत की है। आवेदन में कपिल ने लिखा है कि मेरा बड़ा भाई संजीव सोनी मेडिकल इमरजेंसी के कारण हमारी बहन को छोड़ने 26 अप्रैल को प्रशासन से अनुमति लेकर सागर गए थे और उसी दिन वापस लौट आये थे। उन्होंने अपने आने की सूचना प्रशासन को दी जिसे बाद उनका मेडिकल चेकअप किया गया और बाहर से आने के कारण नियमनुसार प्रशासन ने उन्हें 14दिन होम क्वारेंटाइन में जाने की लिए कहा। हमने उन्हें हमारे चिक संतर में दूसरे घर में होम क्वारेंटाइन का दिया तब से वो और हमारा परिवार नियम का पालन का रहे हैं। लेकिन हमारा पड़ोसी मुकेश सोनी लगातार मोहल्ले में अफवाह फैला रहा है कि इस परिवार से दूर रहो ये कोरोना पॉजिटिव है प्रशासन ने इनके दोनों घर सील का दिये हैं।

आवेदन में कपिल ने कहा कि कल 3 मई को जब में फल आदि लेने बाहर निकला तो मुकेश जोर जोर से चिल्लाने लगा गालियाँ देने लगा और मोहल्ले के लोगों से कहने लगा कि इससे दूर रहो ये कोरोना पॉजिटिव है। मुकेश ये अफवाह 26 अप्रैल से लगातार फैला रहा है जिससे मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हूँ यदि इसे रोका नहीं गया तो मेरे पास परिवार सहित आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

शिकायती आवेदन के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आई और स्टाफ को भेजकर आवेदक को प्रताड़ित करने वाले मुकेश सोनी को समझाईश दी गई। पुलिस ने मुकेश और उसके परिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कपिल या उसके परिवार के विरुद्ध कोई अफवाह फैलाई तो फिर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को भी समझाया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आये। पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें क्योंकि मुसीबत में आपका पड़ोसी ही सबसे पहले मदद के लिए आता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews