ग्वालियर में एलिवेटेड रोड का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा, एक मजदूर घायल, कांग्रेस ने लगाये आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

एलिवेटेड रोड का निर्माण दो फेज में हो रहा है पहला फेज 450 करोड़ रुपये लागत का है जिसकी लम्बाई 10 किलोमीटर है जो 30 अक्टूबर तक पूरा होने का लक्ष्य हिया वहीं दूसरा फेज 13 किलोमीटर लम्बा है जिसकी लागत 926 करोड़ रुपये है और ये अक्टूबर 2027 तक बनकर तैयार हो जायेगा।
Gwalior elevated road under construction slab collapsed

Gwalior elevated road under construction slab collapsed

ग्वालियर के महत्वाकांक्षी एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में आज एक हादसा हो गया, खेड़ापति मंदिर क्षेत्र में एक भारी और बड़ा पिलर टूट कर नीचे गिर गया, घटना में हालाँकि किसी को गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन एक मजदूर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, उधर कांग्रेस ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर आरोप लगाये हैं वहीं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर एलिवेटेड रोड आकार ले रही है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से मध्य प्रदेश में इस तरह की ये पहली परियोजना है, इसके बन जाने से शहर के यातायात का दबाव कम हो जायेगा,  स्वर्ण रेखा नदी पर बन रही एलिवेटेड रोड के पहले फेज का काम अंतिम चरण में है, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इसका निरीक्षण भी किया था और बताया था कि 450 करोड़ रुपये की लागत वाले 10 किलोमीटर लंबे क्षेत्र का कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा हो जायेगा।

एलिवेटेड रोड का स्लैब टूटकर नीचे गिरा, एक घायल 

बता दें आज गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर एक स्लैब गिर कर टूट गया, बाते जा रहा है दुर्घटना तब हुई जब इस स्लैब को उठाकर रखा जा रहा था, इसे जैक से सरकाते समय अचानक ये नीचे गिर गया तो दो हिस्सों में बंट गया, बताया जा रहा है कि जब ये नीचे गिरा तो बहुत तेज धमाके की आवाज आई और आस पास रहने वाले लोग डरकर घरों से निकल आये, आची बात ये रही कोई जन हानि नहीं हुई एक मजदूर घायल हो गया जसी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है उसकी हालत स्थिर है।

कांग्रेस ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाये सवाल 

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा वहां पहुंचे उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की और मीडिया से बात करते हुए निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता पर सवाल उठाये, उन्होंने क्षेत्र में बने पुराने पुल की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए कहा कि ये कांग्रेस शासन में बना था और आज भी मजबूत है और इसके ऊपर से निकल रही एलिवेटेड रोड का पिलर गिरते ही दो हिस्सों में बंट गया, इसकी जाँच होनी चाहिए और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रद्युम्न सिंह बोले- जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वहां पहुंचे उन्होंने ईश्वर की कृपा है कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन मैं अधिकारियों को निर्देश दे रहा हूँ, इसकी जांच कराएँगे कि ऐसा क्यों हुआ और इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा कि भविष्य में फिर ऐसा ना हो, इस घटना के लिए जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

कांग्रेस के आरोपों का मंत्री ने दिया जवाब 

कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री तोमर ने कहा कांग्रेस के पास और कोई काम नहीं है, उसका कोई आधार नहीं है , सीवर लाइन के लिए सड़क खोदी जाती है कांग्रेस वहां जाकर जिंदाबाद मुर्दाबाद करने लगती है, उन्होंने आरोप लगते हुए कहा महापौर उनकी है फिर भी शहर में सीवर उफन रहे हैं महापौर तो इस्तीफा दे देना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews