LNIPE के कर्मचारी ने कार्यालय में खाया जहर, महिला कर्मचारी पर लगाये प्रताड़ना के आरोप

LNIPE के कर्मचारी ने कार्यालय में खाया जहर, महिला कर्मचारी पर लगाये प्रताड़ना के आरोप

ग्वालियर । ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में अकुशल कार्य सहायक के पद पदस्थ कर्मचारी राजीव नारायण मिश्रा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जयारोग्य चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। राजीव ने संस्थान की एक महिला कर्मचारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाये हैं। 

रेसकोर्स रोड पर स्थित ख्याति प्राप्त संस्थान LNIPE के वाइस चांसलर कार्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अकुशल कार्य सहायक राजीव नारायण मिश्रा ने वाइस चांसलर और अन्य स्टाफ के सामने जहर पी लिया।  आनन-फानन में राजीव को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजीव का आरोप है कि कॉलेज की एक असिस्टेंट लाइब्रेरियन महिला द्वारा काफी समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला की शिकायत पर वाइस चांसलर ने राजीव के खिलाफ कार्यवाही करने की धमकी दी थी । राजीव ने महिला की शिकायत कुलसचिव से भी लिखित में की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद परेशान होकर उसने यह कदम उठाया । जहर खाने की सूचना मिलते ही थाना गोला का मंदिर पुलिस अस्पताल पहुंच गई ।  मामले में पुलिस का कहना है कि अभी डॉक्टर राजीव पर नजर रखे हुए हैं और हम भी राजीव के बयान का इंतजार कर रहे हैं फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews