निरीक्षण में उपायुक्त को गायब मिले 18 सफाईकर्मी, सेवा से प्रथक करने का प्रस्ताव भेजा

निरीक्षण में उपायुक्त को गायब मिले 18 सफाईकर्मी, सेवा से प्रथक करने का प्रस्ताव भेजा

ग्वालियर।  खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह के सफाई अभियान और उसके बाद नगरीय विकास और आवास विभाग के पीएस संजय दुबे की फटकार का असर शहर में दिखाई देने लगा है। अधिकारी भी अब सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखने लगे हैं। और लापरवाह कर्मचारियों पर एक्शन ले रहे हैं  । आज सुबह  स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान ने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर अनेक सफाई कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए ऐसे 18 सफाईकर्मियों को सेवा से पृथक करने का प्रस्ताव उपायुक्त चौहान ने निगम आयुक्त संदीप माकिन और सफाई आयोग को भेजा इसके साथ ही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कतई लापरवाही ना करें उनके द्वारा प्रतिदिन क्षेत्रीय कार्यालयों पर व मुख्य मार्गों पर एवं गलियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा यदि कहीं भी कोई लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जावेगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews