डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने साइकिल चलाकर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कही ये बात

डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने साइकिल चलाकर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कही ये बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारत के संविधान के जनक कहे जाने वाले, ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr Bhimrao Ambedkar) की पुण्यतिथि आज देश मना रहा है। ग्वालियर में भी भाजपा (BJP) सहित अन्य राजनैतिक संगठनों और सामाजिक संगठनों ने इस मौके पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने भी पुष्पांजलि अर्पित की लेकिन वे यहाँ साइकिल चलाकर पहुंचे।

अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भी अलग अंदाज में नजर आये। वे कांच मिल रोड स्थित अपने घर से बिना शासकीय वाहन के निकले। उन्होंने साइकिल उठाई और उसपर सवार होकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करने फूलबाग चौराहे के पास अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुँच गए और वहाँ उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ यहाँ पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब के कारण ही आज हम व्यवस्थित तरीके से नियम कायदों के साथ रह रहे हैं मुझे उनके चरणों में नमन करने का अवसर मिला मैं इसके लिए खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ। साइकिल चलाकर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ी मेहनत करके आया तो मुझे अच्छा लगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews