एमपी विधानसभा चुनाव से पहले फिर एक्शन में ऊर्जा मंत्री, सड़क पर दिखाई दिया कचरा तो हाथ में उठाई झाड़ू

एमपी विधानसभा चुनाव से पहले फिर एक्शन में ऊर्जा मंत्री, सड़क पर दिखाई दिया कचरा तो हाथ में उठाई झाड़ू

MP Election 2023 : लम्बे समय बाद आज एक बार फिर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने पुराने अवतार में दिखाई दिए। अपने विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उन्हें एक मोहल्ले में कचरा दिखाई दिया तो उन्होंने हाथ में झाड़ू उठाई और फिर खुद सफाई की, उन्होंने सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि काम ठीक से करो , यदि कोई अधिकारी परेशान करता है तो मेरे पास आना मैं तुम्हारे साथ हूँ।

ऊर्जा मंत्री पुराने अवतार में, फिर हाथ में दिखी झाड़ू 

मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, शिवराज सरकार पूरे प्रदेश में और उनके मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में एक्टिव मोड में हैं, इसी क्रम ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक लम्बे समय बाद अपने पुराने अवतार में दिखाई दिए,  ऊर्जा मंत्री तोमर के हाथ में आज बहुत दिन बाद झाड़ू दिखाई दी।

अलग कार्यशैली के चलते अलग पहचान है ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की 

दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर की पहचान उनकी अलग कार्यशैली के चलते है, वे मीडिया फ्रेंडली है, जब ग्वालियर होते हैं तो अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं, उन्हें लोगों ने कई बार प्रदेश में झाड़ू लगाते हुए, टॉयलेट साफ़ करते हुए, नसेनी पर चढ़कर बिजली के तारों से झाड़ियाँ काटते हुए देखा होगा, ये उनका अपना तरीका है।

निरीक्षण के दौरान दिखा कचरा तो खुद लगाई झाड़ू, फिर लगाई फटकार  

आज ग्वालियर में जब ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में सागर ताल रोड पर निरीक्षण पर थे तो उन्हें एक जगह कचरे का ढेर दिखाई दिया, गन्दगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई, सफाई कर्मियों को फटकारा और फिर हाथ में झाड़ू लेकर खुद कचरे को हटाया, उन्होंने कहा कि मुझे आगे से क्षेत्र में गंदगी और कचरा नहीं दिखना चाहिए यदि कोई अधिकारी परेशान करता है सामान मुहैया नहीं कराता है तो मैं आपके साथ हूँ लेकिन मुझे गंदगी नहीं दिखना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”860082215″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews