मंत्री जी ने शराब और सब्जी को लेकर कही अजीब बात, आदमी पसंद की लाता है

मंत्री जी ने शराब और सब्जी को लेकर कही अजीब बात, आदमी पसंद की लाता है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मप्र में शराब बंदी (Liquor ban in MP) एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है,पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार इसे लागू करने और मध्य प्रदेश को शराब मुक्त प्रदेश बनाने के लिए मुहिम चला रही हैं।  इस बीच शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अजीब बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सरकार शराब बंदी नहीं करा सकती।

अपनी कार्यशैली और बयानों के लिए अक्सर चर्चा में बने रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar)  ने एक बार फिर अजीब बयान दिया है। उनका कहना है कि शराब बंदी सरकार नहीं करा सकती उनके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा, लोग शराब पीना बंद करें।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 144 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, IRCTC ने जारी की लिस्ट

मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कई जगह शराब नहीं मिलती तो लोग गैरकानूनी तरीके से जहरीली शराब पीते हैं, मुरैना में बड़ा हादसा जहरीली शराब से हो चुका है। शराब बंदी होनी चाहिए लेकिन जान जागरण अभियान चलाकर होनी चाहिए। लोग स्वयं शराब पीना बंद करें।

ये भी पढ़ें – भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने जताई हमले की आशंका, मांगी सुरक्षा, कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि बिहार सहित कई राज्यों में शराब बंदी है फिर भी लोग पीते हैं, उन्होंने कहा कि क्या लोगों को खुद प्रेरित नहीं होना चाहिए? उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मार्केट में आप अपनी पसंद की सब्जी ही तो लाते हो कोई बाध्य तो नहीं करता ? इसी तरह शराब की बोतल आपके पास नहीं आती, आप स्वयं जाते हो।

[dgv_vimeo_video id=”768917373″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews