पूर्व मंत्री ने पेश की मिसाल, बेटे के अहंकार को खत्म करने की शौचालय की सफाई, वीडियो वायरल

पूर्व मंत्री ने पेश की मिसाल, बेटे के अहंकार को खत्म करने की शौचालय की सफाई, वीडियो वायरल

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) के सफाई (cleaning) करते वीडियो वायरल होना सामान्य बात है लेकिन श्रम दिवस (labour day) पर उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गहरा अर्थ छिपा है। दरअसल इस वीडियो में उनका बेटा  रिपुदमन (ripudaman) भी साथ है और ये श्रमदान गुरूवार को हुई घटना का प्रायश्चित (atonement) है। पूर्व मंत्री (ex minister) का कहना है कि शायद उनके बेटे को अहंकार (ego) हो गया था जिसे खत्म करना बहुत जरूरी है।

सिंधिया समर्थक (scindia supporter) नेता एवं पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) के बेटे रिपुदमन सिंह (ripudaman singh) का पुलिस (police) के साथ गुरुवार को हुए विवाद (dispute) का पटाक्षेप भले ही प्रद्युम्न सिंह तोमर और रिपुदमन के माफी (apologize) मांग लेने और चालान (invoice) कटवाने के बाद हो गया हो, लेकिन पूर्व मंत्री इसे पर्याप्त नहीं मानते। उन्होंने कहा कि वे बेटे के कृत्य से आहत हैं। उन्होंने गुरुवार रात को ही रिपुदमन से माफी मांगने का एक और वीडियो (video) शेयर करवाया और आज सुबह फेसबुक (facebook) पर पत्नी (wife) के साथ खुद का वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि कल जो भी हुआ उसके कारण की बात नहीं करूँगा, लेकिन मैंने जो देखा उसकी इजाजत मेरे परिवार के संस्कार नहीं देते हैं। हम साधारण परिवार के लोग हैं। मेरा उद्देश्य जनता की सेवा (to serve the people) करना है। मेरे माता पिता और बड़े भाई ने भी सेवा (service) का ही मूल मंत्र मुझे दिया है लेकिन मैंने कल जो देख उससे मुझे महसूस हुआ कि मेरे बेटे के अंदर अहंकार (ego) आ गया है जिसे खत्म करना जरूरी है क्योंकि ये उसके भविष्य के लिए जरूरी है। इसलिए मैं उसकी सहमति से श्रम दिवस  के मौके पर बेटे के साथ शौचालय की सफाई (toilet cleaning) करूँगा। उन्होंने पत्नी के साथ बेटे के कृत्य पर एक बार फिर माफी मांगी।

वीडियो शेयर करने के बाद पूर्व मंत्री ने बेटे रिपुदमन के साथ अपने ही वार्ड के शौचालय की सफाई की और घर के सामने स्थित नवीन पार्क में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उनके इस श्रमदान में उनके बेटे ने पूरा साथ दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अहंकार को खत्म करने और उसका प्रायश्चित (atonement) करने का श्रम दिवस से अच्छा अवसर नहीं हो सकता। पूर्व मंत्री की इस सहजता की शहर में चर्चा हो रही है और उनका ये वीडियो (video) जमकर वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews