आबकारी विभाग ने नष्ट की 93 लाख रुपए की अवैध शराब

Excise-department-imposes-Rs-93-lakh-illegal-liquor

ग्वालियर । लोकसभा चुनाव के चलते अवैध शराब निर्माणकर्ताओं और विक्रेताओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत जब्त की गई अवैध देशी और अंग्रेजी शराब को आज आबकारी विभाग ने नष्ट कर दिया। नष्ट की गई शराब की कीमत करीब  93 लाख बताई गई है।

आचार संहिता लागू होने के बाद से आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया गया था। जिले में अलग अलग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में आबकारी विभाग ने  31 हज़ार लीटर देशी और अंग्रेजी शराब को जब्त किया। जिसे आज विभाग ने जलालपुर में अपनी जमीन पर जेसीबी से नष्ट कर दिया। विनिष्टीकरण के मौके पर आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन भी मौजूद थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews