भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, कॉलेज संचालक से रुपयों की मांग

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, कॉलेज संचालक से रुपयों की मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के एमपी पुलिस के प्रयासों को साइबर क्रिमिनल बार बार चुनौती देते हैं। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने का फ्रॉड इस समय साइबर क्रिमिनल लगातार कर रहे हैं। अब भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत साइबर सेल में की गई है।

प्रदेश में 20 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बड़ी बात

जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और ग्वालियर के कॉलेज संचालक अमित जैन को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। अमित जैन को डाउट हुआ लेकिन उन्होंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। उसके बाद साइबर ठग ने बात शुरू की हालचाल पूछे और 18000 रुपये की मांग की।

सुहास भगत जैसे बड़े आदमी द्वारा पैसे मांगे जाने पर अमित जैन को संदेह हुआ लेकिन वो बात करते रहे। ठग ने एक मोबाइल नंबर देकर फोन पे फिर गूगल पे पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा लेकिन दोनों ही नंबर गूगल पे पर नहीं थे तो उसने pay tm करने के लिए कहा। अमित जैन ने 100 रुपये ट्रांसफर कर दिये जिससे साइबर पुलिस को ये पता करने में आसानी होगी कि पैसा कि खाते में ट्रांसफर हुआ है।

चैटिंग के स्क्रीन शॉट और 100 रुपये pay tm में ट्रांसफर करने का प्रूफ लेकर अमित जैन साइबर एसपी सुधीर अग्रवाल के पास गए और शिकायत दर्ज कराई। कॉलेज संचालक अमित जैन ने अपने मित्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन को पूरी घटना बताकर संगठन तक सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है जिससे शातिर साइबर ठग किसी और के साथ ठगी ना कर पाए।

[dgv_vimeo_video id=”563761564″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews