Gwalior News – कार्ड लेकर निकले पिता की ट्रेन से कटने से मौत, शाम को निकलनी थी बेटे की बारात

Gwalior News

ग्वालिय, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर जिले (Gwalior District) में एक दर्दनाक हादसा (Accident) हो गया। यहां गुरुवार सुबह सैर पर निकले पीएचई कर्मचारी (PHE Employee) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकी शाम को ही उनके बेटे की बारात निकलनी थी। पिता की मौत की खबर सुनते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना फूलबाग के पीएचई कॉलोनी की है। 50 वर्षीय पीएचई में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी लोकमन पुत्र मोतीराम कुशवाह सेवढ़ा दतिया में पदस्थ थे। गुरुवार को उनके बड़े बेटे रविन्द्र कुशवाह की शादी थी और शाम को बारात निकलनी थी, लेकिन सुबह 6 बजे कुछ शादी के कार्ड (Wedding Cards) लेकर लोकमन जो निकले तो शाम तक वापस ना लौटे।जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।इसी बीच जीआरपी थाना पुलिस (GRP Police Station) को मृतक के पास दस्तावेजों के साथ एक मोबाइल (Mobile) फोन भी मिला, जिसके बाद उन्होंने घर के नंबर पर कॉल लगाकर परिजनों को उनके निधन की सूचना दी, ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने मर्ग कायम कर शव को पीएम (Post Mortem) के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

घटना स्थल भी उनके घर के पीछे था। इस पर परिजन डेड हाउस पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त लोकमन कुशवाह के रूप में की थी। परिवार में यह खबर लगते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई, शादी की चहल-पहल और गाना-बजाना एक दम से मातम में बदल गया औऱ सुनाई देने लगी रोने की आवाज।बताया जा रहा है कि घटना के बाद महज रस्में निभाने के लिए फेरे लिए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews