ग्वालियर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर खाद वितरण प्रभारी निलंबित

शिकायत सही पाए जाने पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कल्याणी के सहायक समिति प्रबंधक व खाद वितरण प्रभारी संजय किरार को निलंबित किया गया है।
fertilizer distribution centers

Gwalior News :  ग्वालियर जिले के किसानों को सुव्यवस्थित ढंग से खाद (रासायनिक उर्वरक) उपलब्ध कराने के लिये विशेष व्यवस्था बनाई गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर सहकारिता, खाद्य, विपणन संघ, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी लगातार खाद वितरण केन्द्रों पर पहुँच रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न वितरण केन्द्रों के माध्यम से किसानों को खाद वितरण कराया।

उप आयुक्त सहकारिता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग की टीम ने भितरवार स्थित विपणन संघ के गोदाम पर किसानों की अधिक संख्या पाई जाने पर टोकन व्यवस्था लागू कर खाद वितरण कराया। इस व्यवस्था की किसानों ने सराहना की है। इसी तरह सहकारी संस्था मेहगांव सहित अन्य खाद वितरण केन्द्रों पर पहुँचकर मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों ने वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराया।

खाद वितरण प्रभारी निलंबित 

प्रभारी उप आयुक्त सहकारिता के डी सिंह ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कल्याणी के निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा इस केन्द्र से खाद वितरण के संबंध शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर यहाँ के सहायक समिति प्रबंधक व खाद वितरण प्रभारी संजय किरार को निलंबित किया गया है। निरीक्षण के लिये गए सहकारिता विभाग के दलों में अंकेक्षण अधिकारी पी के गर्ग, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक राजीव रूपोलिया,  संजय आहूजा व नरेश सगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews