अनियमितता पर सख्त एक्शन, निरस्त होंगे खाद-बीज की तीन दुकानों के लाइसेंस, नोटिस जारी

ग्वालियर जिले में खाद और बीज की दुकानों का निरीक्षण अभियान की तरह किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान बिना अधिकार के कीटनाशक बेचना, स्टॉक सूची भाव सूची नहीं होने जैसी अनियमितताएँ मिलीं। 
fertilizer shop raid

fertilizer shop raid

ग्वालियर  जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुकानों पर नजर रखी जा रही है अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं, कलेक्टर के निर्देश पर इसे अभियान के रूप में लिया गया है जिससे कहीं कोई अनियमितता मिले तो एक्शन हो सके इसी क्रम में तीन दुकानों  पर एक्शन लिया गया है

जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद व बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद-बीज भण्डारों व दुकानों का कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अभियान बतौर निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में कृषि विभाग के दलों ने बीते रोज बड़ागांव रोड पर स्थित खाद-बीज की तीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमिततायें व खामियां सामने आने पर इन तीनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने के लिये नोटिस जारी किए गए हैं।

पीओएस मशीन में दर्ज और भण्डारित उर्वरक का मिलान नहीं हुआ

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि बड़ागांव स्थित भवानी ट्रेडर्स के निरीक्षण में पीओएस मशीन में दर्ज और भण्डारित उर्वरक का मिलान नहीं हुआ। साथ ही स्टॉक पंजी व संबंधित दस्तावेज ठीक से संधारित नहीं थे व दर सूची का भी इस दुकान पर प्रदर्शित नहीं पाई गई।

यहाँ भी मिलीं अनियमितता, नोटिस जारी 

इसी तरह नितारा ट्रेडर्स बड़ागांव एवं गुरूकृपा एग्रो एजेंसी चितौरा रोड बड़ागांव के निरीक्षण में बिना प्राधिकार पत्र के कीटनाशकों का क्रय-विक्रय करना, दस्तावेजों का संधारण नहीं पाया गया, साथ ही स्टॉक व भाव सूची प्रदर्शित नहीं मिली।  इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर इन तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने के लिये उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews