ग्वालियर के दो थानों में शुरू हुई “FIR आपके द्वार” योजना

ग्वालियर के दो थानों में शुरू हुई “FIR आपके द्वार” योजना

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर ग्वालियर में भी आज “FIR आपके द्वार” योजना की शुरुआत हुई। ग्वालियर पुलिस कंट्रोलरुम में ग्वालियर रेंज के आई जी (एडीजीपी) राजाबाबू सिंह ने सोमवार को “FIR आपके द्वार” योजना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि प्रयोग के तौर पर अभी ग्वालियर में शहर के विश्वविद्यालय थाना और देहात के घाटीगांव थाने में “FIR आपके द्वार” योजना शुरु की गई है। इसमें डायल-100 के साथ एएसआई स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। डायल-100 में “FIR आपके द्वार” के लिए गेजेट्स, प्रिंटर, नेट कनेक्शन सहित तमाम साधन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। राजाबाबू सिंह ने बताया कि “FIR आपके द्वार” की टीम लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचेगी। वहां मौके पर ही टीम द्वारा फरियादी की FIR दर्ज की जाएगी। एडीजीपी राजाबाबू सिंह के मुताबिक कोरोना और लॉक डाउन के दौर में पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग की दिशा में ये सरकार का बड़ा कदम हैं। एडीजीपी सिंह ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 31 अगस्त  तक योजना चलाई जाएगी। इस दौरान इसकी सफलता और खामियों के आधार पर अन्य ज़िलों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews