नगर निगम मुख्यालय में आग से हडकंप, पार्षद चेंबर के AC में ब्लास्ट

fire-at-the-municipal-headquarters

ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर में  स्थित नगर निगम मुख्यालय में आगजनी की सूचना पर हडकंप मच गया । बताया गया है कि मुख्यालय में लगे एक एयर कंडीशनर में सर्किट के बाद ब्लास्ट हो गया जिससे यहाँ आग और धुंआ निकलने लगा कर्मचारियों ने जब आग की चिंगारी भडकती देखीं तो यहां लगे फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, साथ ही पास ही में बने फायर स्टेशन  को सूचना दी जिससे फायर कर्मी तत्काल आग बुझाने के लिए  पहुँच गए और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। मालूम चला है कि पार्षद शोभा सिंह सिकरवार के चेंबर में लगे AC में ब्लास्ट हुआ। खास बात ये रही कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया और कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews