मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में लगी आग, बुजुर्ग महिला फंसी, नगर निगम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

gwalior news

Gwalior News : ग्वालियर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज में बनी एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई, घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला उसमें फंस गई लेकिन समय पर पहुंचे नगर निगम के फायर ब्रिगेड अमले ने महिला को सुरक्षित बचा लिया।

क्या है पूरा मामला

नगर निगम के उपायुक्त फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि जीवाजी गंज की शिव रेसीडेंसी में आग लगने की सूचना मिली थी, आग मुकेश बत्रा के फ्लैट में लगी थी जो बेकरी का काम करते हैं। मौके पर तत्काल गाड़ियां पहुंचाई गई आग में मुकेश की माताजी फंसी थी पहले उन्हें रेस्क्यू किया गया फिर लगातार पानी फेंक कर आग पर काबू किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”910365388″]

[dgv_vimeo_video id=”910365141″]

निगम उपायुक्त ने बताया कि आग से घर का पूरा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया है, फ्लैट में आग के कारण अभी बहुत तपिश है, उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, परिवार के लोग घबराये हैं और सदमे में हैं।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”910364478″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews