विशाखापत्तनम -हज़रत निज़ामुद्दीन ट्रेन के एसी कोच में आग, कोई जनहानि नहीं

विशाखापत्तनम -हज़रत निज़ामुद्दीन ट्रेन के एसी कोच में आग, कोई जनहानि नहीं

डबरा, सलिल श्रीवास्तव।  विशाखापत्तनम से हज़रत निज़ामुद्दीन जा रही ट्रेन नंबर 02851 के B 2 कोच के एसी पैनल में अचानक आग लग गई।  घटना के समय गाड़ी कोटरा और डबरा स्टेशनों के बीच थी। गाड़ी को रुकवाकर तत्काल आग पर काबू पाया गया। अच्छी बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विशाखापत्तनम से चलकर से नई दिल्ली हज़रत निज़ामुद्दीन की तरफ जा रही ट्रेन नम्बर 02851 के एसी कोच B 2 बोगी में से अचानक धुँआ उठा जिसकी जानकारी बोगी में मौजूद सवारियों ने ट्रेन में उपस्थित एसकॉर्ट स्टाफ़ के राजेश तालान को दी।  एसी पैनल में लगी आग को उन्होंने बुझाने का प्रयास किया और सूचना डबरा आरपीएफ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल मीना को दी तो तत्काल डबरा से वह बल के साथ रवाना हुए इस दौरान ट्रेन कोटरा और डबरा के बीच रोक दिया गया। तत्काल कोच को ख़ाली कराया और ट्रेन में मौजूद फ़ायर इक्स्टिंग्विशर (fire extinguisher) की सहायता से आग पर क़ाबू पाया और ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – महिलाओं के रोजगार को लेकर मप्र सरकार का बड़ा फैसला, विभाग ने जारी किए निर्देश

प्रथम द्रष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है फिर भी जाँच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी पर इतना तो तय है कि समय रहते आग पर क़ाबू पा लिया गया वरना किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था क्योंकि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहाँ फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पहुँचना काफ़ी मुश्किल होता।

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews