कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी के बंगले में लगी आग, मचा हड़कंप

कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी के बंगले में लगी आग, मचा हड़कंप

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। प्रदेश की सियासत में चल रही गहमागहमी के बीच बुधवार को पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में आग की खबर से हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग यहाँ रहने वाले स्टाफ क्वार्टर में लगी थी अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, इमरती देवी का सरकारी बंगला झांसी रोड पर स्थित हैं। बुधवार को पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के बंगले पर आग की खबर से शहर में हड़कंप मच गया। बंगले पर तैनात स्टाफ ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तत्काल मौके पर दो गाड़ियाँ भेजी गई। गाड़ियों नए आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी । फायर ऑफिसर देवेंद्र सिंह के मुताबिक आग पूर्व मंत्री के बंगले पर रहने वाले स्टाफ क्वार्टर में लगी थी। आग क्वार्टर की छत पर लगी प्लास्टिक शीट में लगी। अच्छी बात ये रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग की खबर से सनसनी जरूर फैल गई। गौरतलब है कि सिंधिया के समर्थन में बागी हुई पूर्व मंत्री इमरती देवी इन दिनों बेंगलुरु में है ..और उनका झांसी रोड स्थित बंगला नंबर 44 ए खाली पड़ा हुआ है । वहाँ केवल उनका स्टाफ रह रहा है।

बता दे कि इमरती देवी पिछले 9 दिनों से बैंगलुरू मे हैं, वे​ सिंधिया समर्थक अन्य 19 विधायकों के साथ कांग्रेस सरकार से नाराजगी के बाद होटल में रूके हुए हैं, उन्हे वापस लाने के लिए कांग्रेस द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वे मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत परीक्षण के पहले आने को तैयार नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews