गैस सिलेंडर में लगी आग, घरवालों ने सूझबूझ दिखाई,बाहर धमाके के साथ फटा

Fire-in-the-gas-cylinder

ग्वालियर।

शहर के माधोगंज थाने के पीछे लक्कड़खाना क्षेत्र में  रहने वाले अर्जुन पाल के घर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया । घटना शाम सवा पांच बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार धीरू पाल शाम के। समय अपने छोटे से घर में गैस के चूल्हे पर चाय बना रहा था तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घर में भगदड़ मच घटना के वक्त धीरू पाल और उसके भाई ने  दिलेरी दिखाई।

अपनी सूझ बूझ से जलते सिलेंडर को वो घर के अन्दर से पतली गली में से खींचते हुए बाहर सड़क पर लाने में कामयाब हो गए , यहां कुछ ही पल में  सिलेंडर एक बड़े धमाके के साथ फट गया । धमाके की आवाज इतनी तेज थी जिसके कारण आसपास के मकानों में कम्पन तक महसूस किया गया । सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही माधोगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । घटना के वक्त घर में पुरूष, महिलाओं और बच्चों समेत करीब 6 से 7 लोग मौजूद थे । गनीमत ये रही कि यदि धीरू पाल और उसके भाई ने समझदारी न दिखाई होती तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था । उधर सिलेंडर को घर से बाहर तक लाने में धीरू और उसके भाई के हाथ आग में झुलस गए । सिलेंडर भारत पेट्रोलियम कम्पनी का बताया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews