कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा प्रभारी को गोली मारी, हमलावर फरार

firing-on-congress-leader

ग्वालियर। शहर के कम्पू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा प्रभारी को एक युवक ने गोली मार दी। गोली कांग्रेस नेता की जांघ में धंस गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी में रहने वाला भय्यू खान बीती रात करीब 11 बजे तिराहे पर ईदगाह के पास दोस्तों के साथ खड़ा था तभी वहां टिंकल खान नामक युवक भी पहुंच गया। उसने भय्यू को वहां से डांटकर भगा दिया। भय्यू को ये बात नागवार गुजरी। आधा घंटे बाद भय्यू अपने दोस्तों के साथ वापस आया । यहाँ टिंकल तो नहीं था लेकिन भय्यू ने टिंकल समझकर फायर कर दिया जो वहां खड़े कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा प्रभारी जसवंत वर्मा को लगी। गोली जसवंत की जांघ में धंस गई और वे वहीँ गिर पड़े। मौका देखकर भय्यू और उसके दोस्त फरार हो गए। जसवंत के दोस्त उसे लेकर तत्काल अस्पताल भागे। सूचना पर कम्पू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछ ताछ के बाद भय्यू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews