धारा 144 के बीच युवक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

धारा 144 के बीच युवक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। जिले में लागू धारा 144 के और प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला एक विवाह समारोह में फिर से हर्ष फायरिंग का आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में बंदूक लिए हवाई फायर कर रहा है और जिस जगह वो फायरिंग कर रहा है वो जगह कोई शादी समारोह लग रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इसके आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।।

परीक्षा और वर्तमान हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से धारा 144 लागू कर रखी है लेकिन उसके बावजूद भी विवाह समारोह और अन्य मौकों पर प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक विवाह समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई लेकिन फायरिंग से दहशत जरूर हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद ये पुलिस के संज्ञान में आया । वीडियो कम्पू थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज गार्डन का माना जा रहा है । एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर का कहना है हम वीडियो फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews