पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 8 महीने पुराना है। बहुत हिम्मत के बाद छात्रा पुलिस के पास पहुँच पाई।

सीएसपी रवि भदौरिया के मुताबिक लूट पुरा राम नगर चार शहर का नाका पर रहने वाली कक्षा दसवी की छात्रा ने हजीरा बुधवार को हजीरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि भूपेंद्र वर्मा उर्फ अइया ने 8 महीने पहले उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

नाबालिग के मुताबिक आरोपी ने इस दौरान उसके फोटो भी खींच लिए और जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के बाद जरा भी देरी नहीं की, पुलिस को अंदाजा था कि लॉक डाउन के चलते वो घर पर ही होगा। उसका अंदाजा सही निकला। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र वर्मा को उसके घर मकान नंबर 362 न्यू रेशम मिल आनंद नगर गेट से गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी का कहना है कि फरियादी ने एक होटल का नाम बताया है जहाँ आरोपी का भाई काम करता है उसने वहीं ले जा कर कई बार गंदा काम किया है। पुलिस होटल से भी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र वर्मा उर्फ अइया के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews