पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह का दावा, ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा, बोले- लाड़ली बहना रहा है प्लस पॉइंट

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में मतगणना जारी है, रुझानों में तेजी से अंतर दिखाई दे रहा है अलग अलग सीटों पर कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है, प्रत्याशी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर स्थितियों को खुद देख रहे हैं, पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह मतगणना स्थल एमएलबी कॉलेज पहुंचे , उन्होंने भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।

पूर्व मंत्री का दावा – भाजपा 140 से 150 सीटें जीत रही 

भाजपा की सरकार में तीन बार मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह एक बार फिर ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं, उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाने जा रही है, हम 140 से 150 सीटें जीत रहे हैं।

एक्जिट पोल के नतीजों पर कही ये बात 

उन्होंने एक्जिट पोल के सवाल पर कहा कि ये उनकी अपनी राय है अनुमान है, जिन्होंने सही तरह से काम किया है वो पोल सही भी होते हैं। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के परिणाम के सवाल पर नारायण सिंह कुशवाह  ने कहा कि इस विधानसभा की जनता ने भाजपा को बहुत प्यार दिया है, इसलिए यहाँ से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, कांग्रेस के जीत के दावे पर उन्होंने कहा कि किसी को ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है शाम तक सब सामने आ जायेगा, उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना का पूरे प्रदेश में प्लस पॉइंट रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”890713948″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews