पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, “महाराज” को मैदान में आने दो, पूरी कांग्रेस भाजपा में होगी

पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, “महाराज” को मैदान में आने दो, पूरी कांग्रेस भाजपा में होगी

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj Cabinet Expansion) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के मप्र दौरे की चर्चाओं के बीच सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने दावा किया है कि “महाराज” को मैदान में आ जाने दो पूरी कांग्रेस भाजपा में होगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं मंत्री पद की लालची नहीं हूँ मुझे भले ही मंत्री ना बनाएं मेरे डबरा का विकास कर दें।बता दे कि बीते दिनों समर्थकों ने भी दावा किया है कि जब महाराज एमपी के दौरे पर आएंगे तो कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल होंगे।ऐसे में लगातार समर्थकों के बयान ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है।

मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से मुलाकात कर ग्वालियर लौटी सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने चुनिंदा मीडिया से बात करते हैं कहा कि सीएम साहब ने हमें हमारे क्षेत्र के विकास पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। उनका कहना था कि चुनाव में जनता के बीच जाना है तो पहले विकास की बात होनी चाहिए। हमने डबरा के विकास से जुड़ी जरूरी मांग उनके सामने रख दी हैं।

मंत्री भले ही ना बनाएं, डबरा का विकास कर दें खुश हो जाऊंगी

इमरती देवी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री जी से जिगनिया नहर, लधेरा डेम, पिछोर में कॉलेज और डबरा में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की मांग की है। इसके अलावा मैंने डबरा को जिला बनाने की भी मांग की है। मंत्री बनाये जाने पर चर्चा के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि मैं लालची नहीं हूँ। जो मन में होता है बोल देती हूँ। मंत्री बनाने का फैसला भाजपा नेतृत्व लेगा। मुझे भले ही मंत्री नहीं बनाएं मैं नाराज नहीं होऊँगी बस मेरे डबरा में सबसे ज्यादा विकास कर दें मैं खुश रहूँगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं महाराज की कार्यकर्ता हूँ, भाजपा की कार्यकर्ता हूँ पार्टी मुझे टिकट देगी तो चुनाव में उतरूँगी और किसी और को टिकट देगी तो कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूँगी। मुझे मंत्री पद की चिंता नहीं है वरना मैं उस छोड़कर ही कई आती, मुझे अपनी विधानसभा की जनता की चिंता गई जिसने मुझे लगातार तीन बार विधायक बनाया है।

….. पूरी कांग्रेस ही भाजपा में होगी

एक जून को ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल दौरे और कई कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने के सवाल के जवाब में सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस की नैया डुबो दी, दिग्विजय सिंह को साथ लेकर कांग्रेस को जमीन में गाड़ दिया। कांग्रेस की नाव अब डूब चुकी है। उसके पास कुछ नहीं बचा थोड़े दिन रुक जाओ, महाराज सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मैदान में आ जाने दो, एक दो नेता नहीं पूरी कांग्रेस ही भाजपा में आ जायेगी। चुनाव में कांग्रेस पर प्रत्याशियों की कमी के सवाल पर इमरती देवी ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब कांग्रेस में कुछ बचा ही नहीं है तो प्रत्याशी कहाँ से आयेंगे। बहरहाल इमरती देवी का दावा कितना सही है ये तो समय बताएगा लेकिन ये तय गई कि प्रदेश में 24सीटों पर होने वाले उप चुनाव बहुत रोचक होने वाले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews