जीत के बाद पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा की लाड़ली बहना योजना को बताया गेम चेंजर

MP Election 2023

MP Election 2023 : पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं उन्होंने कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को शिकस्त दी है, उन्होंने जीत के बाद कहा सरकार ने जो काम किया है उसी  के कारण हमारी सरकार बनी है, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है, उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार की लाड़ली बहना ने गेम चेंजर का काम किया है , बहनों का आशीर्वाद सरकार बनाने में मिला है।

पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को शिकस्त दी 

मध्य प्रदेश के चुनाव परिणामों ने आज पूरे देश को चौंका दिया है, भाजपा को अप्रत्याशित सीटें देकर जनता ने उसे जो तोहफा दिया है उससे पार्टी नेता फूले नहीं समा रहे, पिछला चुनाव मात्र 121 वोटों से हारने वाले पूर्व मंत्री तीन बार के विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने एक बार फिर जीत दर्ज कर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को हरा दिया।

गेम चेंजर साबित हुई है लाड़ली बहना योजना : नारायण 

मीडिया से बात करते हुए नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा को उसके काम का परिणाम मिला है, प्रदेश की जनता ने भाजपा के विकास पर भरोसा जताया है, मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताया है, उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने कमाल किया है और ये गेम चेंजर साबित हुई है , बहनों का पूरा आशीर्वाद सरकार बनाने में मिला है।

[dgv_vimeo_video id=”890794223″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews