मालगाड़ी से गेहूं चुराने के आरोप में चार गिरफ्तार, 92 बोरी गेहूं बरामद

मालगाड़ी से गेहूं चुराने के आरोप में चार गिरफ्तार, 92 बोरी गेहूं बरामद

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। डबरा और दतिया के बीच पड़ने वाले कोटरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से 8 लोगों ने 92 बोरी गेहूं चुरा लिया। रेलवे पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पूरा गेहूं बरामद कर

लिया है जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं।

आरपीएफ ग्वालियर से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को कोटरा रेलवे स्टेशन पर गेहूं लेकर खड़ी मालगाड़ी से 8 चोरों ने आधी रात को अंधेरे में 92 बोरी गेहूं उतार लिया। चोरों ने इसे ले जाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें वाहन नहीं मिला और सुबह हो गई। जिसके बाद वे चले गए। चोरी की सूचना पर आरपीएफ के कमांडेंट यूके तिवारी ने आरपीएफ ग्वालियर टी आई आनंद पांडे और डबरा में तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर नंदलाल मीना के नेतृत्व में टीम बनाई। कमांडेंट ने ड्यूटी पर तैनात हवलदार राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। चोरी के बाद पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया जिसके बाद गेहूं उठाने आए चार चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बोरी और इनकी निशानदेही पर 88 बोरी गेहूं झाड़ियों से बरामद कर लिया। बरामद गेहूं एफसीआई का है जो पंजाब से ओडिशा जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी गोविंद राजपूत, अमित सेन दोनों निवासी करारी झांसी और गोविंद सिंह, संजीवन सिंह निवासी कोटरा से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी जंडेल सिंह, चंद्रभान लोधी, साकित लोधी सहित एक अन्य की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews