ग्वालियर का गांधी प्राणी उद्यान आइसोलेटेड, सभी जानवरों पर रखी जा रही कड़ी नज़र

ग्वालियर का गांधी प्राणी उद्यान आइसोलेटेड, सभी जानवरों पर रखी जा रही कड़ी नज़र

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

कोरोना संक्रमण से न्यूयॉर्क के ब्रोनेक्स ज़ू में टाइगर के संक्रमित होने की खबर ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए हैं। जिसके बाद कोरोना के वन्य प्राणियों में फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि भारत में अभी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने वन्य प्राणियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिले निर्देशों के क्रम में ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में भी पूर्ण एहतियात बरती जा रही हैं तथा नगर निगम प्रबंधन द्वारा गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर को पूर्ण रूप से आइसोलेटेड कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना का खतरा पूरे विश्व पर मंडरा रहा है तथा अभी हाल ही में न्यूयॉर्क के ब्रोनेक्स जू में एक टाइगर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है जिससे जानवरों में भी कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि भारत में अभी इस प्रकार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण एवं अन्य तकनीकी संस्थाओं द्वारा एहतियात के तौर पर भारत में भी जानवरों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

इसी क्रम में ग्वालियर में नगर निगम द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में भी सावधानियां बरती जा रही हैं तथा पूरे प्राणी उद्यान को आइसोलेटेड कर दिया गया है एवं सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना दस्ताने व मास्क के वन्य प्राणियों के पास नहीं जाएंगे तथा वन्य प्राणियों के केज एवं उनके रहने के स्थान को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखेंगे तथा साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखेंगे और जो कर्मचारी बीमार हैं वह चिड़िया घर में नहीं आएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा व अन्य माध्यमों से सभी जानवरों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews