Bhind में डकैती कर Gwalior में छिपे बदमाश गिरफ्तार, हथियार और सोने के जेवर जब्त

Bhind में डकैती कर Gwalior में छिपे बदमाश गिरफ्तार, हथियार और सोने के जेवर जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो भिंड में डकैती डालने के बाद ग्वालियर में छिपकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने गिरोह की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अवैध हथियार और लूटे गए सोने के जेवरात जब्त किये हैं।

ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) ने मीडिया को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्वालिय मेला ग्राउण्ड झूला सेक्टर के पास अवैध हथियार सहित देखे गए है। सूचना मिलते ही उन्होंने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश  दंडोतिया को क्राइम ब्रांच एवं थाना गोला का मंदिर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें – जबलपुर मेडिकल कॉलेज के 5 जूनियर डॉक्टर हिरासत में, निगम कर्मियों से मारपीट का मामला

एसएसपी का निर्देश मिलने के बाद एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा (IPS), डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर, विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में टीआई क्राइम ब्रांच डॉ. संतोष यादव एवं टीआई गोला का मंदिर मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा।

ये भी पढ़ें – बारिश में रखे बच्चों की हेल्थ का ध्यान, टिफिन में दे हेल्दी फूड्स ताकि स्कूल में भी दूर रहे इंफेक्शन

पुलिस टीम को झूला सेक्टर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर सायकिल पर बैठे दिखाई दिये। पुलिस टीम को देखकर संदिग्धों ने मोटर सायकिल लेकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम ने सभी को घेराबंदी करके पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – धूप की कमी के बावजूद खराब नहीं होगा घर में बनाया अचार, बस अपना लें ये आसान हेक्स

पकड़़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को ग्राम रौन जिला भिंड का निवासी बताया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक 32 बोर की देशी पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड, एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 01 जिंदा राउण्ड, एक छुरी व यामाहा एफजेड मोटर साइकिल मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें – Gwalior में लाखों का गांजा बेचने आये UP के तीन तस्कर पुलिस गिरफ्त में

पूछताछ में बदमाशों ने थाना रौन क्षेत्र में एक घर में डकैती की घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोगों ने दिनांक 05 जून 2022 को कट्टा अड़ाकर ग्राम रौन निवासी एक व्यक्ति के घर पर डकैती डाली थी जहां से हमने सोने के जेवरात, एक मोबाइल व नगद रूपये लूट लिये थे। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से ग्वालियर आकर छिपे हुए थे।

ग्वालियर पुलिस ने रौन पुलिस को बदमाशों के संबंध में जानकारी देने पर मालूम हुआ कि पकड़े गये बदमाशों द्वारा थाना रौन क्षेत्र में डकैती डालकर लगभग 03 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे, जिसमें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। उक्त सूचना पर से थाना रौन पुलिस द्वारा ग्वालियर आकर ग्वालियर पुलिस की टीम के साथ पकड़े गये बदमाशों के स्थानीय निवास विवेक नगर में पहुंचकर तलाशी ली तो वहां से 23 सोने की अंगूठी कीमती लगभग 03 लाख रुपये की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोला का मंदिर थाने में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews